The Buddha and his Dhamma Post 54 to 65
पोस्ट 54 बुद्ध का पहला प्रवचन *1) एक-दूसरे का अभिवादन कर और कुशलक्षेम पूछने के बाद, उन पाँच परिव्राजकों ने बुद्ध से पूछा: "क्या आपका तपश्चर्या पर अभी भी विश्वास है?" बुद्ध ने नकारात्मक उत्तर दिया।* *2) बुद्ध ने कहा: "जीवन के दो अत्यंत छोर हैं - एक सुखोपभोग का और दूसरा आत्मक्लेश का।"* *3) एक कहता है: 'खाओ-पीओ, आनंद मनाओ, क्योंकि कल हम मरने वाले हैं।' दूसरा कहता है: 'सभी वासनाओं को मार डालो, क्योंकि वे पुनर्जन्म की जड़ हैं।' ये दोनों ही मार्ग मनुष्य के लिए अनुचित हैं, इसलिए उन्होंने उन्हें अस्वीकार किया।* *4) बुद्ध मध्यम मार्ग को मानने वाले थे - 'मज्झिम पतिपद' यानी बीच का वह मार्ग जो न तो उपभोग का मार्ग है और न ही आत्मक्लेश का।* *5) बुद्ध ने परिव्राजकों से कहा: "मेरे इस प्रश्न का उत्तर दो: जब तक तुम्हारा स्वत्व कार्यरत रहता है और उसे ऐहिक व पारलौकिक भोग की इच्छा रहती है, तब तक सारा आत्मक्लेश व्यर्थ ही नहीं है क्या?" उन्होंने उत्तर दिया: "आप जो कहते हैं, वह सही है।"* *6) "यदि तुम आत्मक्लेश के मार्ग से अपनी का...
Comments