समाज द्वारा व्यवसाय निर्माण का संकल्प!
🇸🇨🇪🇺☸️🇪🇺🇸🇨
हम लोग हर वर्ष समारोह मे नाच गाना,मनोरंजन मे लाखों रुपए खर्च करते हैं उत्साह को मनाते है परंतु इसका अतिरेक न हो समारोह करना ही हो तो वह मध्यम मार्ग से करना चाहिए। समारोह का पैसा याने समाज द्वारा निर्माण किया गया पैसा। अगर समाज का पैसा समाज द्वारा संसाधन का निर्माण कर समाज की अर्थव्यवस्था खडी करने के लिये उद्योग खडा करने मे मदत कि गई तो समाज की प्रगति होने मे मदत कि जा सकती है ऐसा करने से समाज में एक नई शुरुआत कि जा सकती है जिसकी शुरुआत सामाजिक गोलमेज परिषद अमरावती के माध्यम उसका आगाज हुआ है।
अमरावती महाराष्ट्र मे डाँ.प्रशांत रोकडे सर IRS (Additional Commission Delhi) और
टीम की सहायता से WE माने (Well faire Economy) व्यवसाय का निर्माण किया है। WE माने हम, हम याने समाज, समाज ने समाज के लिए संसाधनों का निर्माण कर, WE MALL,WE MART, WE FOOD और WE COSMETIC, इन व्यवसायो का निर्माण किया है और वह चलाने का प्रयास किया जा रहा है।
दि.14 जनवरी 2024 को समाजिक गोलमेज परिषद का आयोजन मा डाँ.प्रशांत रोकडे सर और मा.राहुल आठवले सर वरिष्ठ(PI) और अमरावती मे मैजुद विभिन्न समाजिक संघटनाओं के माध्यम से समाज का समाजिक,आर्थिक,धार्मिक और आरोग्य इत्यादि विषयों पर परिणाम कारक कार्य करने का संकल्प लिया है। समाज कि आर्थिकता को विकसित करने के लिए व्यवसाय का निर्माण करना और वह कैसे खडा होता है? कैसे बढता है? यह महत्वपूर्ण प्रश्न है? जिसका हल समाज द्वारा आयोजित सामाजिक गोलमेज परिषद द्वारा निकाला जाना निश्चित है।
कल आज और कल बडे पैमाने पर बेरोजगारी थी और वह बढे जा रही है। सरकारी नौकरियाँ है पर पेंशन नही है। सरकारी नैकरीयाँ कम तादाद में है और बेरोजगारी बढे जा रही है। बेरोजगारो के लिए व्यवसाय मार्गदर्शन चलाया जाता है परंतु काफी लोग व्यवसाय प्रशिक्षण कर लेते है व्यवसाय प्रशिक्षण लेते है पर न किसी को बँक का कर्जा और न किसी को मदत। जिन लोगों ने व्यवसाय प्रशिक्षण लिया वह कुछ गिने चुने ही लोग व्यवसाय खडा कर पाये होंगे परंतु बडे पैमाने पर व्यवसाय का निर्माण का अभाव है और इस समस्या पर एकसंघ होकर समाज द्वारा समाज को मदत कर समाधान निकाला जा सकता है।
छत्रपती शाहूजी महाराजने कोल्हापूर मे गंगाराम कांबले नामक एक अस्पृश्य समाज के व्यक्ति को होटल शुरू करने के लिए जागा दिलाई, धन,पुंजी दि और कांबले को "सत्यसुधारक" नाम से होटेल सुरू कराया। दुकान शुरू हुआ लेकिन अछूत के हात से बनाई चाय कौन पियेगा? इस बात कि खबर महाराज को होने पर हर रोज शाहुजी महाराज घोडागाडी से गंगाराम कि दुकान के आगे रोकने लगे। महाराज कि गाडीमें अलग अलग जाती धर्म के लोग साथ में रहते थे महाराज उन्हें लेकर दुकान मे आते और गंगाराम सबको चाय पिलाते।महाराज को चाय पिते देख अन्य लोग खामोशी से चाय पिते इस तरह दुकान पर ज्यादा भिड होती यह थी राजर्षी शाहूजी महाराज द्वारा व्यवसाय को इमान से खडा करने का प्रयास जो सत्यशोधक आंदोलन के द्वारा किया गया था। आज WE MOVEMENT के माध्यम से समाजिक गोलमेज परिषद के माध्यम से व्यवसाय के निर्माण का प्रयास कर उद्योग को खडा करने और सफलतापूर्वक चलाने के लिये टीम वर्क द्वारा, समाज को मदत, इस तत्वावधान पर प्रयास प्रयास और प्रयास से सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
उद्योग निर्माण मे विभिन्न विपरीत परिस्थितियाँ और कई समस्यायें आयेगी उसपर उन उन विषयों के मार्गदर्शक, मार्गदर्शन कर समाज में समाज के प्रति विश्वास और व्यक्ति मे आत्मविश्वास निर्माण करनेवाले मार्गदर्शक मदतगार महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की जिम्मेदारी लिए हैं। जिस विपरीत परिस्थितियों मे छत्रपती शाहूजी महाराज ने व्यवसाय को खडा करने मे मदत की, ऐसी समाज द्वारा मदत,प्रयास,विश्वास और इमानदारी की आज समाज को सक्त जरूरत है जो हमारी लोग निरंतरता से प्रदान कर रहे हैं।
समाज में बडे बडे ओहदेके और धनसंपन्न लोग है परंतु मदत कि अपेक्षा करना फिजूल है जिन्हें ऐसा लगता है के वंचित समाज के लोगों ने उद्योग व्यापार करना चाहिए व्यापार खडा होना चाहिये उसे चलाने के लिए मदत करनी चाहिए, जिस तरह छत्रपती शाहूजी महाराज ने मदत की माहाराज कि भूमिका कि जिम्मेदारी समाज द्वारा लेना जरूरी है यह आज हम सब मिलकर समाजिक गोलमेज परिषद के माध्यम से समाज द्वारा संसाधन निर्माण कर समाज के लिए मदत कर इस कारवाँ को आगे बढ़ने का संकल्प लेकर समाज की आर्थिक समस्या को दुर किया जा सकता है।
Comments