बौद्ध गया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक प्रमाणों के आधार पर बौद्धों को लौटाया जाय!
बौद्ध गया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक प्रमाणों के आधार पर बौद्धों को लौटाया जाय! ⛩️🇸🇨☸️🇸🇨⛩️ बौद्ध गया वह पवित्र स्थान जहाँ गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ, बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक श्रद्धास्थल है। ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से यह सिद्ध हो चुका है कि बौद्ध गया गया का मूल स्वरूप बौद्ध धर्म से संबंधित है। हालाँकि, समय के साथ इस स्थल पर ब्राह्मणो का धार्मिक प्रभाव भी दिखाई देने लगे। विशेष रूप से, यहाँ स्तूपों को शिवलिंग और पांडवों से जुड़ी केवल कथाओं के कोई ठोस पुरातात्विक प्रमाण नहीं मिले हैं, जबकि बौद्ध धर्म से जुड़े अवशेष और अभिलेख बड़ी संख्या में पाए गए हैं। इसलिए, बोधगया का प्रशासन पूरी तरह से भारतीय बौद्ध भिक्षुओं को सौंपा जाना चाहिए, ताकि इसका मूल स्वरूप पुनःस्थापित किया जा सके। बौद्ध गया में बौद्ध धर्म के पुरातात्विक प्रमाण:- ⛩️⛩️☸️⛩️⛩️ चक्रवर्ती सम्राट असोक के अभिलेख और स्तंभ (3री शताब्दी ईसा पूर्व) चक्रवर्ती सम्राट असोक ने बोधगया में एक विशाल स्तंभ और सुरक्षा रैलिंग (रत्नाचक्र) का निर्माण करवाया, जो इस स्थल के बौद्ध महत्व को प्रमाणित करता है। हालाँ...