Posts

Showing posts from November, 2024

डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के पिताजी ने कैसे उनके बुनियाद की निव रखी

Image
      संसार का हर पिता चाहता है कि उनका बेटा या बेटी उससे एक कदम आगे बढ़े वह नैतिक तथा संस्कारित हो जिससे उनका सर्वांगीण विकास होकर उसकी तरक्की हो वह समाज का जिम्मेदार नागरिक बनें। परिवार में ख्वाहिशे बहुत बड़ी होती है लेकिन वह कौन-सा मार्ग है जिससे हर परिवार अपनी समाजिक महत्वाकांक्षा को पुर्ण कर सकता है।         रामजी आंबेडकर के पिता सेना में थे। रामजी आंबेडकर यह सेना में सुबेदार थे सेना की नाॅर्मल स्कूल के चौदह वर्षो तक प्राचार्य थे। वह उम्दा शिक्षक थे उन्हें गणित,अंग्रेजी विशेषतः अंग्रेजी लिख पढ़ने पर पकड थी। उनके मित्र प्राचार्य कृष्णाजी केलुसकर गुरुजी थे। बस्ती के कार्यक्रमो में उनका सक्रिय सहभाग रहता शिक्षा तथा अंग्रेजी शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक थे शिक्षा के अलावा और ज्ञान आत्मसात करने का महत्व उन्हें पता था।        मराठी साहित्य क्षेत्र के आचार्य अत्रे ने डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के पचपनवें जन्म दिवस पर 'नवयुग' (आंबेडकर विषेश अंक) में साक्षात्कार प्रकाशित किया जिसमें डॉ बाबासाहेब अपने पिताजी के बारे में बताते...