मूकनायक का लेख 'हमारा आंदोलन'
नये वर्ष का संकल्प नया साल मुबारक हो 🇸🇨🇪🇺☸️🇪🇺🇸🇨 🎈🌹🪷🌹🎈 आंदोलन में सक्रिय रुप से कार्य करने वाले अनुयायियों ने अपना इतिहास जानना जरूरी है डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अनुभूति करते हैं कि, बहिष्कृतोंकी उन्नति के लिए विभिन्न लोगों ने सेकडो वर्षोंसे प्रयास करते आए हैं। डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर लिखते हैं कि,हमारे पूर्वजों ने हमारे लिए कितना प्रयास किया है उनका त्याग समर्पण यह समाज उद्धार के खातिर अपने आप को समर्पित किया इसी तरह हमें भी आंदोलन की विरासत को और इमानदारी से आगे बढ़ाना जरूरी है।* *नदी का उदगम स्थल और उस का मार्ग बहुत छोटा होता है; लेकिन बाद में वह बडा होते जाते हैं, अंततः वे इतना बडा हो जाते हैं कि बड़े-बड़े जहाज भी उनके बीच से गुजरने लगते हैं। अर्थात इनकी शुरुआत बहुत छोटी होती है; लेकिन आगे चलकर उनका विस्तार इतना हो जाता है कि उनके बाद के वैभव को देखकर कोई कल्पना भी नहीं कर पाता है कि उनका पूर्व स्वरूप इतना सूक्ष्म होगा यह कल्पना कोई नहीं कर पायेगा इसी तरह हमारे बहिष्कृतों के आंदोलन का इतिहास हैं।अन्यान्य,अत्याचार, ऊंच-नीच,ज...