Posts

Showing posts with the label Buddha and His DhammaDr Babasaheb Ambedkar

The Buddha and his Dhamma( Post 1 to 37)

Image
The Buddha and his Dhamma (Part 1) प्रस्तावना #बुद्ध_और_उनका_धम्म         ( डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा 'बुद्ध और उनका धम्म' इस ग्रंथ के लिए 15 मार्च 1956 को लिखी गई प्रस्तावना ) *मेरे पिता अत्यधिक धार्मिक प्रवृत्ति के थे और उन्होंने मुझे कठोर धार्मिक अनुशासन में छोटे से बड़ा किया। बचपन में मुझे अपने पिता के धार्मिक जीवन में भी कुछ विसंगतियाँ नज़र आईं। वे कबीरपंथी थे, इसलिए उनका मूर्तिपूजा पर विश्वास नहीं था।*       *उन्होंने अपने पंथ की पुस्तकें पढ़ रखी थीं। साथ ही, वे मुझे और मेरे बड़े भाई को रोज सोने से पहले, रामायण और महाभारत के कुछ अंश, हमारे घर आने वाले लोगों को और साथ ही मेरी बहनों को पढ़कर सुनाने के लिए कहते थे। यह सिलसिला कई सालों तक चला।*   *जब मैं चौथी कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण हुआ, तो मेरी जाति के लोगों को यह घटना एक सार्वजनिक सभा में सराहना करने लायक लगी। लेकिन मेरे पिता ने इस बात की अनुमति नहीं दी। उनकी धारणा थी कि इससे मेरे सिर में हवा भर जाएगी। इसके अलावा, एक परीक्षा पास करने के सिवा मैंने खास क्या किया था? मेरे पिता क...