Dr.Babasaheb Ambedkar
परमाणु शक्ति से बाढ़ नियंत्रण डाँ.बाबासाहब आंबेडकर 🇸🇨🇪🇺☸️🇪🇺🇸🇨 हाल ही में हमने भारत में बाढ़ और बाढ़ नियंत्रण के तरीकों के बारे में बहुत कुछ सुना और पढ़ा है। वायसराय की कार्यकारी परिषद के सदस्य के रूप में, मैं सिंचाई का प्रभारी हुआ करता था। इसके बाद सिंचाई और नेविगेशन आयोग नामक एक विभाग की स्थापना की, जिसका नाम बदलकर नदी नियंत्रण बोर्ड (River Control Board) केंद्रीय जल शक्ति आयोग (Central Water Power Commission) रखा गया है। इन संगठनों ने बाढ़ नियंत्रण का प्रस्ताव रखे हैं जो समय-समय पर प्रेस में आते रहता हैं। यह उम्मीद की जा रही थी कि इन संगठनों द्वारा कुछ निश्चित उपाय खोजा जाएगा। लेकिन अब हम पाते हैं कि जो भी प्रस्ताव उनके कार्यान्वयन में आए, वे बाढ़ को नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल रहे हैं। शिलांग से यह भी रिपोर्ट बतायी गयी है कि इंजीनियरों के लिए भी यह कहना मुश्किल है लगभग असंभव है कि कौनसी पहल ब्रह्मपुत्र बाढ़ को सफलतापूर्वक नियंत्रित कर सकती हैं, और यह एक प्रायोगिक (experimental) बांध का निर्माण 14,00,000 ...