6 th Decemberअभिवादन या मेला?

6 th December
अभिवादन या मेला?
🇸🇨🇪🇺☸️🇪🇺🇸🇨
महापरिनिर्वाण दिवस—हमारे सामूहिक जीवन का सबसे भारी, सबसे कड़वा, सबसे जागरूक करने वाला दिन।
यह सिर्फ तारीख नहीं… यह हमारी चेतना की कसौटी है।
इस दिन की गंभीरता को महसूस करना, समझना, और अपने आचरण से समाज को सही संदेश देना—यही हमारी जिम्मेदारी है।

लेकिन हर साल अभिवादन स्थलों पर हम कुछ गलत आदतें दोहराते हैं—
जिनसे इस दिवस की गरिमा कम होती है👇👇👇

 ऐसे आचरण से बचें

फ़ैशनेबल कपड़े और भारी आभूषण

दिनभर शोर-शराबा, ऊँची आवाज़ में गाने

बुद्ध-भीम गीतों को मनोरंजन की चीज़ समझना

बच्चों को मेले की तरह खिलौने दिलाना

जन्मदिन/बॉक्स-ऑफिस स्टाइल बैनर लगाना

 आचरण ऐसा हो सम्मानजनक, शांति-पूर्ण, अर्थपूर्ण

शुभ्र वस्त्र—सादगी, अनुशासन और पवित्रता का प्रतीक

त्रिशरण–पंचशील का ग्रहण

संभव हो तो मौन—अंतर्मन से कनेक्ट होने का मार्ग

वैचारिक संगोष्ठी और चर्चा सत्र
विचार ही असली श्रद्धांजलि

अभिवादन स्थल पर शांति, अनुशासन और गरिमा

दुख की अनुभूति के साथ संकल्प
बाबासाहेब के मिशन को आगे बढ़ाने का वचन

 अभिवादन

“हम बाबासाहेब के अद्वितीय कार्यों को याद करते हैं,
और आज उनके सिर्फ एक विचार, एक मिशन, एक संकल्प,
को अपने जीवन में आगे बढ़ाने का प्रण लेते हैं।
यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।”

★ इस जानकारी को शेयर करो।
★एक-दूसरे को सही दिशा दो।
★ समाज बदलता है हमारे आचरण से, पोस्ट से नहीं।

Comments

Popular posts from this blog

सॉची मोहोत्सव

संस्कारशील_पीढी_ही_समाज_की_समस्या_का_समाधान_है

अधिवक्ताओं ने डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा हिंदू विवाह अधिनियम के प्रति भारी आलोचना क्यों की?