सिध्दार्थ गौतम द्वारा शांती समझौता मतलब आज कि मध्यस्थता (Mediation)
सिध्दार्थ गौतम द्वारा शांती समझौता मतलब आज कि मध्यस्थता (Mediation)
विवाद मे समझौता,मध्यस्तता के माध्यम से होता रहा है जो पंचायत,बिरादरी,परिवार के मुखिया या बुजुर्गो के माध्यम से सदीयों से समस्या पर समझौता किया जाता रहा है दो हजार पांचसौ साल पूर्व सिध्दार्थ गौतम द्वारा विवाद पर समझौता के द्वारा समस्या सुलझाना यह मध्यस्थता का मुलाधार है।वर्तमान मे संविधानिक और कानूनी तौर पर न्याय व्यवस्था मे बडे प्रभावी रूप से मध्यस्थता (Mediation)सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया जा रहा है। मध्यस्थी याने (Mediation)जो न्यायव्यवस्था, न्यायदान मे इस विकल्प के माध्यम से(CPC) Civic Procedure Code धारा 89 के तहथ विवाद को व्यक्ति की इच्छा से कार्यपद्धति की प्रक्रिया का अवलंब कर आपस मे समझौता करने के लिये तटस्थ व्यक्ति के सहभाग से विवादीय पक्षकारों को एकजगह लाकर उनमे संमति के माध्यम से समझोता करने को मध्यस्थता काहा जाता है। मध्यस्थता (Mediation)मे जो तटस्थ व्यक्ती को Mediator कहा जाता है यह व्यक्ति प्रशिक्षत एवं तज्ञ व्यक्ती होते हैं जिनमें न्यायमूर्ती, न्यायाधीश, निवृत्त न्यायाधीश, तज्ञ अधीवक्ता इनके माध्यम से विवाद को सुलझाने मे मदत की जाती हैं जिसमे गोपणीयता का पालन एवं निर्णय को किसी पर न थोपकर विवाद को समझोता के माध्यम से छुटने हेतु अणुकुल परीस्थिती का निर्माण कर संवाद और चर्चा के माध्यम से पारदर्शीता और गोपणीयता का पालन कर मध्यस्थता की जाती हैं।
2500 वर्ष पूर्व मध्यस्थता के माध्यम से राज्य के विवाद को सुलझाने का उदाहरण देखने को मिलता हैं। शाक्यां के राज्य की सिमा को लग कर कोलिय का राज्य था "रोहिणी" नदी विवाद के कारण दोनो राज्ये मे नदी विभाजन को लेकर विवाद था। रोहिणी नदी का पाणी शाक्य और कोलीय दोनो अपनी खेतीबाड़ी के लिए उपयोग मे लाते थे रोहिणी नदी का पाणी किसने कितना लेना इस बात को लेकर गंभीर विवाद होता था जिसका परिणाम झगड़ा,हातापाई और हिंसा मे होता था।
सिध्दार्था जब अठ्ठाईस वर्ष के थे तब शाक्या और कोलिय सेवको के बीच रोहीनी नदी के पाणी को लेकर बडा संघर्ष हुआ दोनों राज्य के लोग गभीर घायल हुए। जब संघर्ष की जानकारी शाक्य और कोलीय को मिली तब ये प्रश्न केवल युध्द के माध्यम से हमेशा के लिए समाप्त किया जा सकता है ऐसा उन्हे लगा इसी कारण शाक्य के सेनापतीने कोलियो के साथ युध्द का ऐलान करने के प्रश्न पर विचार विमर्श के लिए शाक्य संघ का अधिवेशन बुलाया।
संघ के सभासदो को उद्देश्य कर सेनापती बोले: हमारे लोगों पर कोलियों ने हल्ला करने के कारण हमारे लोगों को उस वक्त पीछे आना पडा। इस तरह के आक्रमण इसके पूर्व अनेकों बार कोलियो द्वारा किये गये हमने आजतक सहा है इसके आगे यह सहना असंभव है यह रुकना चाहिए जिसका एकमात्र मार्ग कोलियों के विरुध्द युध्द का आगाज हैं इसलिए संघ द्वारा युध्द का ऐलान किया जाये ऐसा मैं ठराव को प्रस्तुत करता हूँ जिनका विरोध है वे अपनी बात रखें।
*सिध्दार्थ गौतम आपनी जगह खडें होकर बोले:"इस ठराव को मैं विरोध करता हूँ युध्द से कोई भी प्रश्न सुलझता नही है युध्द से हमारा हेतु सफल नाही होगा बल्कि इसके कारण दुसरे नये युद्ध के बिजो का रोपण होगा। जो दुसरो की हत्या करता है उसे उसकि हत्या करनेवाला दुसरा मिलता है। जो दुसरे को जितता है उसे जितनेवाला दुसरा मिलता है। और जो दुसरे से ठगी करता है उनके साथ ठगी करनेवाला दुसरा मिलता है।
सिध्दार्थ गौतम आगे बोले: "संघने कोलियों के विरुध्द युध्द की घोषणा करणे मे जल्दबाजी नही करनी चाहिए पहले दोषी कौन है यह निश्चित करना चाहिए और गंभीरतापूर्वक तहकीकात करनी चाहिए हमारे लोगों ने भी आक्रमण किया ऐसा सुना है यह सिद्ध होता है तो हम भी निर्दोष नहीं यह सिद्ध होता है।
सेनापतीने उत्तर दिया: "हा हमारे लोगों ने आक्रमण किया तथापि हम यह न भुलें की,पानी लेनेकी पहली पहल हमारी थी।
सिध्दार्थ गौतम बोले: इससे यह स्पष्ट होता हैं कि हम दोषों से पुर्णतः नहीं हैं इसलिए मै सूचित करता हु कि,हमने हमारे शाक्य मे से दो व्यक्ति को चुनना चाहिए और कोलियों को उनमेंसे दो व्यक्तियों को चुनने के लिये कहना चाहिए और इस चारों ने मिलकर पाचवे व्यक्ति का चुनाव करना चाहिए और पांच लोगों ने विवाद को सुलझाना चाहिए।
सिध्दार्थ गौतम की सुचना को अनुमोदन मिला परंतु सेनापतीने सुचना का विरोध किया क्षत्रिय लोग युध्द मे अपना और पराया ऐसा फर्क नही करते प्रत्येक वर्ण ने आपना धर्म पालन करनेमें पुण्य है यही शास्रो की आज्ञा है। आपने राज्यके लिये अपने सगे भाइयों से युद्ध करना चाहीये सेनापति कडक शासन के पक्षधर थे।
सिध्दार्थाने उत्तर दिया: मैं धर्म का अर्थ ऐसा समझता हूँ कि बैर से बैर नहीं रुकता; बैर को प्रेम से मात दि जा सकती है। फिर भी सिध्दार्थ गौतम की सूचना को अमान्य किया गया।
सिध्दार्थ को हदपार दंड देने के कारण उनके कपिलवस्तु छोडने के पश्चात कोलियों से युध्द न करने के विरुध्द शाक्यो न बडा आंदोलना किया कोलिय हमारे भाई है ऐसी घोषणा देने लगे स्त्री पुरुष युवक युवतियों ने निदर्शन किये और इस आंदोलन का परिणाम यह हुआ कि शाक्य संघ ने पुनः सभा का आयोजन करना पडा युद्ध के प्रश्न पर फिर से विचार करना पडा और इस बार कोलियो के साथ समझौता होने के पक्ष मे जनमत तयार हुआ। कोलियो ने शांती से समझौता मध्यस्थता(Mediation)करने हेतु अपने पाच शाक्य दुत चुने गये और शाक्य दुतोसे मध्यस्थता करते के लिए पाच कोलियो के दूत चुने गये। शाक्य कोलियो के दूतों की सभा हुई और उनहोने हमेशा के लिए समझौता करनेवाले मंडल की सहमति से नियुक्ति की निर्णय के पालन की सहमति दी और इस तरह समझौता,मध्यस्थता के माध्यम से युद्ध का अंत शांतता से हुआ।
इसे वर्तमान परिपेक्ष्य मे देखा जाय तो वर्तमान मे शाक्य और कोलिय यह पक्षकार हुए और इनके द्वारा सहमति से चुनाव किया गया व्यक्ति मध्यस्थ (Meditor)हुआ वर्तमान मे मध्यस्थता के माध्यम से अपने विवादो को सौहार्दपूर्ण तरीक़े से ऐक दुसरे की भावनाओं का सन्मान कर विवाद को शांती से मिटाने का बेहतरीन माध्यम मध्यस्थता द्वारा समाज को उपलब्ध कराया है।
Comments