भारत_रत्न_गाडगेजी_महाराज_को_विनम्र_अभीवादन


#समाज_के_नायक_भारत_रत्न_गाडगेजी_महाराज_को_विनम्र_अभीवादन
🙏💐🌹💐🙏
     भारत में सर्वप्रथम सार्वजनिक स्वच्छता की क्रांती करनेवाले माहामानव कर्मयोगी गाडगेजी महाराज जिन्होंने समाज में सामाजिक तौर पर व्यक्ति के तन,मन और सामाजिक कुरीतियों के सफाई का अभियान सबसे पहले शुरू किया था। उनके एक हाथ में हमेशा एक झाड़ू तथा दूसरे हाथ में मिट्टी का एक छोटा सा घड़ा होता था, जिसमें पानी भरा रहता था और कान में कवडी पहनते थे वह इसका अर्थ यह बताते थे की मणुष्य जिवन भी (जिसकी कोई किमत न हो)कवडी मोल है वह गांव गांव जाकर पहले साफ सफाई करते बाद मे शामको जन जागरूकता का कार्यक्रम किर्तन करते थे।सफाई करने के बदले मे कोई कृतज्ञता व्यक्त करता या उनको धन्यवाद देता तो वो कहते कि पहले मैं सफाई कर लूं बाद में आपका धन्यवाद ग्रहण करूंगा।
      संत गाडगे बाबा के सार्वजनिक स्वच्छता अभियान समर्पण के आदर में महाराष्ट्र सरकार ने 2000-2001 में संत गाडगे बाबा संपूर्ण ग्राम सफाई अभियान जैसी योजना का आरंभ किया था जिसके अंतर्गत सबसे स्वच्छ गांवों को पुरस्कृत करने की योजना भी बनाई गई थी यह अभियान बडे पैमाने पर विश्व व्यापी होना चाहीये था पर यह कार्य को सरकार और जनता ने बडे पैमाने पर जागृती लानी बेहद जरूरी था पर इस संत का जन आंदोलन भारत की जनता तक पहूचाने मे असफल रहे जो की इनके कार्य को आंतर राष्ट्रीय स्तर पर गैरवान्वीत होना चाहीये था और इतना ही नही उन्होने जो समाज की गंदगी साफ करने का कार्य किया ईसके लिये भारत रत्न पुरस्कार प्रदान कर कृतज्ञता व्यक्ति करनी चाहीये थी पर ऐसा हो नही पाया
इसी कड़ी में सार्वजनिक सफाई के लिए ई.वी रामासमी नायकर ‘पेरियार’ को भी तामिलनाडु के सार्वजनिक जीवन में जाना जाता है। यह सभी जानते हैं कि रामासमी नायकर पेरियार तामिलनाडु के इरोड जिले की म्यूनिसिपल कारपोरेशन के चेयरमैन थे परंतु सार्वजनिक साफ सफाई के मामले में वह नाले और नालियों की गंदगी अपने हाथ से उठाकर साफ कर देते थे उनके अधीनस्थ कर्मचारी उनको रोकते थे और यह बताते थे कि सफाई कर्मी आ रहा है, लेकिन वे नहीं रुकते थे और स्वयं सार्वजनिक सफाई को अंजाम देते थे आश्चर्य की बात तो ये है कि शोशीत और पिछड़े समाज में जन्में सार्वजनिक सफाई के इन नायकों को बड़ी आसानी से भुला दिया गया और इनकी जगह भारत देश में सार्वजनिक सफाई का नायक इन महापुरुषो के अलावा अन्य को नायक बनाया गया है। सर्वमान्य संत गाडगेजी महाराज को विनम्र अभीवादन।

Comments

Popular posts from this blog

सॉची मोहोत्सव

संस्कारशील_पीढी_ही_समाज_की_समस्या_का_समाधान_है

अधिवक्ताओं ने डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा हिंदू विवाह अधिनियम के प्रति भारी आलोचना क्यों की?